Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : चीनी मिल के पूर्व डीजीएम ने अपार्टमेंट की छत...

UP News : चीनी मिल के पूर्व डीजीएम ने अपार्टमेंट की छत से कूदकर दी जान

मेरठ (हि.स.)। गंगा नगर थाना क्षेत्र में मवाना शुगर मिल के पूर्व डीजीएम ने बुधवार को एक अपार्टमेंट की छत से कूदकर जान दे दी। डीजीएम ने एक महीने पहले ही नौकरी छोड़ी थी। घटना के बाद जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
मूल रूप से ब्रह्मपुरी के निवासी नीरज स्वामी वर्तमान समय में परिवार सहित गंगानगर के यशोदा कुंज में रह रहे थे। बुधवार को नीरज अपनी पत्नी वंदना से सुबह की सैर करने की बात कहकर घर से निकले थे। जिसके कुछ देर बाद नीरज ने पनाश अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर की छत से छलांग लगा दी। नीरज बिल्डिंग के बेसमेंट में गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के चलते क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
नीरज की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। नीरज की पत्नी वंदना ने बताया कि वह सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। नीरज भी मवाना शुगर मिल में डीजीएम के पद पर तैनात थे। लेकिन, एक महीने पहले ही उन्होंने इस्तीफा दिया था। वंदना ने बताया कि शुगर मिल की नौकरी छोड़ने के बाद से ही नीरज डिप्रेशन में चल रहे थे। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक के दो बच्चे वंश और सुहानी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular