लखनऊ(हि.स.)। लोक जनशक्ति पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे रार के बीच आज लखनऊ में लोजपा कार्यकर्ताओं ने पशुपति पारस का पुतला फूंककर चिराग पासवान के समर्थन में नारे लगाये।
लोजपा के उप्र कार्यालय बेलदारी लेन से निकलकर लोजपा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जुलूस निकाल कर बिहार में लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान के समर्थन में नारेबाजी की। सड़क पर उतरने के बाद कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने चिराग पासवान के चाचा व अध्यक्ष पद के दावेदार पारस का पुतला बनाकर दहन किया।
महानगर लखनऊ की अध्यक्ष सुमिता बनर्जी ने कहा कि पशुपति कुमार पारस जो कि लोजपा बिहार से सांसद थे, उनके द्वारा पार्टी के संविधान के विरुद्ध कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान की नीतियों पर चलते हुए चिराग पासवान ही लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वही लोजपा को आगे बढ़ाने की दृढ़ संकल्पना को पूरा कर सकते हैं।
UP News : चिराग पासवान के समर्थन में लोजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पारस का पुतला
RELATED ARTICLES
