Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUp News : चिकित्सकों को धमका कर रंगदारी वसूलने वाला बदमाश गिरफ्तार

Up News : चिकित्सकों को धमका कर रंगदारी वसूलने वाला बदमाश गिरफ्तार

वाराणसी (हि.स.)। लंका पुलिस ने क्षेत्र में चिकित्सकों को धमका कर रंगदारी वसूलने वाले शातिर बदमाश विवेक को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। 

एसएसपी के सोशल मीडिया सेल प्रभारी ने रविवार को बताया कि लंका पुलिस सामने घाट क्षेत्र में गश्त कर रही थी। देर रात पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर चिकित्सकों को धमका कर रंगदारी वसूलने वाले कंवई पहाड़पुर थाना धानापुर जनपद चन्दौली निवासी विवेक सिंह को घेर कर मुरारी चौक के पास से पकड़ लिया। 
पूछताछ में विवेक सिंह ने पुलिस को बताया कि लंका क्षेत्र में विभिन्न अस्पतालों के डाक्टरों को तमंचे के बल पर डरा धमकाकर रकम वसूलता था। दो दिन पहले ही उसने आभा हास्पिटल के डॉक्टर को धमका कर 10,000 रुपये मांगे थे। रात में रुपये लेने जा ही रहा था कि पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बदमाश को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनीष सिंह, उप निरीक्षक दुर्गेश यादव, उप निरीक्षक उपेन्द्र यादव, सिपाही बंटी सिंह शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular