Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने सामान से भरा...

UP News : चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने सामान से भरा मिनी ट्रक लूटा

बागपत (हि.स.)। थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र में शुक्रवार को चालक को बंधक बनाकर सामान से भरे मिनी ट्रक को बदमाशों ने लूटा लिया। इसके बाद चालक को खट्टा प्रह्लादपुर के जंगल को फेंककर बदमाश फरार हो गए। 

बड़ौत निवासी सोनू पुत्र सत्यपाल प्रजापति शुक्रवार को मिनी ट्रक में करीब दो लाख रुपये का सामान भरकर हापुड़ डिलीवरी देने के लिए निकला था। सोनू जब मिनी ट्रक लेकर अमीनगर सराय चैकी क्षेत्र के बरसिया गांव के निकट पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार करीब पांच बदमाशों ने ट्रक के आगे बाइक लगा दी और चालक को तमंचे के बल पर उसे ट्रक से बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसके मुंह पर कपड़ा ढककर बाइक पर बैठा लिया। बदमाशों ने मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद बदमाशों ने चालक सोनू को खट्टा प्रहलादपुर के जंगल में फेंक दिया और फरार हो गए। बदमाशों ने सोनू से 2500 रुपये की नगदी व उसका मोबाइल भी लूट लिया। सोनू ने अपने हाथ-पैर खोलकर परिजनों को सूचित किया। परिजनों सहित सोनू ने सिंघावली अहीर थाने में घटना कि जानकारी दी। सिंघावली अहीर पुलिस ने पीड़ित को साथ लेकर घंटों कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस अब अमीनगर सराय में सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular