Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : चार पहिया वाहन डिवाइडर से टकराई दो युवकों की...

UP News : चार पहिया वाहन डिवाइडर से टकराई दो युवकों की मौत

सन्तकबीरनगर (हि.स.)। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर बुधवार की दोपहर बेकाबू चार पहिया वाहन डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक कुत्ते की भी जान चली गई। 

यह हादसा राष्ट्रीय राज्यमार्ग-6233 के पास स्थित हनुमान मन्दिर के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लखनऊ की एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तेलीबाग के बलदेव निवासी प्रमोद यादव कुशीनगर के पडरौना स्थित ओमकार वाटिका कॉलोनी निवासी मुकेश साहनी की मौत हो गई। सड़क हादसे में एक कुत्ते की जान चली गई है। 
पुलिस के क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान ने बताया कि मृतकों की पहचान के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular