Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : चार दिन से लापता युवक का गांव के बाहर...

UP News : चार दिन से लापता युवक का गांव के बाहर मिला शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात(हि.स.)। रसूलाबाद थानाक्षेत्र में मैनपुरी से वापस अपने घर को निकले युवक का शव सोमवार को उसके प्रेमिका के गांव के पास सूखे रजबहे में पड़ा मिला। युवक चार दिन से लापता था। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवक का शव लक्ष्मणपुर गांव के निकट सूखे पड़े रजबहे में मिला है। युवक की पहचान मुकेश कुमार (21) पुत्र रामस्वरूप के रूप में हुई है। वह मैनपुरी में नौकरी करता था और वह मदारपुर मुलही का निवासी था। चार दिन पहले वह मैनपुरी से निकला था। दो दिन बाद उसका मोबाइल नंबर लगना बंद हो गया। जिसके बाद परिजन परेशान हो उठे।
सोमवार की सुबह पता चला कि लक्ष्मणपुर गांव में उसका शव सूखे रजबहे में पड़ा है। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान मुलही अवधेश पांडेय को हुई तो परिजनों को लेकर घटनास्थल पहुंचे। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
क्षेत्राधिकारी रामशरण सिंह ने बताया कि युवक के गले मे चोंट के निशान हैं। मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस के मुताबिक शव एक दिन पहले का हो गया है। मृतक की मां फूल कली ने बताया कि लक्ष्मणपुर की ही एक लड़की ने उसे फोन करके बुलाया था। जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से उनके बेटे की हत्या कर दी गई। 

RELATED ARTICLES

Most Popular