Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : चाची-भतीजे की गोली मारकर हत्या, घर के पास...

UP News : चाची-भतीजे की गोली मारकर हत्या, घर के पास मिली लाश

मेरठ : शनिवार को दिन निकलते ही डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। भावनपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में चाची और भतीजे की गोली लगी हुई लाश घर के पास पड़ी मिली। मृतकों की शिनाख्त गुड्डू (23)और गुलशन (38) के रूप में हुई। 

गुड्डू के घर के बराबर में बिटौरे रखे हुए हैं, जिनके पास दोनों डेडबॉडी मिली हैं। चाची के माथे पर और भतीजे की कनपटी पर गोली लगी हुई है। पुलिस ने मौके से पिस्टल की मैगजीन बरामद की है, लेकिन पिस्टल नहीं मिल पाई। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पूरे मामले में पुलिस दोनों परिवारों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्या की ठोस वजह सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular