Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: चाचा से गठबंधन को लेकर टीपू ने कही यह बात!

UP News: चाचा से गठबंधन को लेकर टीपू ने कही यह बात!

प्रादेशिक डेस्क

इटावा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस को सबसे ज्यादा भाजपा की सरकार में अपमानित होना पड़ा है। कस्टोडियल व जुडिशल डेथ सबसे ज्यादा इसी सरकार में हुई है। और तो और, जब लोग जेल में ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा पर क्या कहा जाए। शनिवार को सैफई में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद पत्रकारों को भाजपा के खिलाफ लिखने पर जेल भेज दिया जाता है। विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं की प्रताड़ना पर उन्होंने कहा कि बंगाल और बिहार की चुनावी हिंसा से सभी राजनीतिक दलों ने सबक सीखा है और उसका मुकाबला चुनाव स्तर पर नेता व कार्यकर्ता स्वयं करेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की कोशिश होगी कि जो सपा का कार्यकर्ता जनता के बीच में लोकप्रिय है और जो जनता की सेवा कर रहा है उसे मौका मिले। उत्तर प्रदेश की जनता मन बना चुकी है। 2022 में भारतीय जनता पार्टी का सफाया होना है। प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह के साथ गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि छोटे दलों के लिए रास्ता खुला है। जो भारतीय जनता पार्टी को हराना चाहते हैं, उन सभी दलों को साथ लेकर सपा काम करेगी। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी के साथ हुई बैठक के बारे में बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक हुई थी लेकिन उससे पहले उत्तर प्रदेश में बड़ा चुनाव होना है। इसलिए यूपी को देखने की जरूरत है। रक्षाबंधन से पहले शुक्रवार शाम सैफई पहुंचे अखिलेश ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही परिवारी जनों से भी मुलाकात की। साथ ही पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में लोगों की शिकायतें भी सुनीं।

यह भी पढ़ें : जम्मू में फंसे सैकड़ों श्रद्धालु, अमरनाथ-जम्मूतवी सहित आठ ट्रेनें निरस्त

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular