Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : चर्च में चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, माल...

UP News : चर्च में चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, माल बरामद

मेरठ (हि.स.)। लालकुर्ती पुलिस ने मैथोजिस्ट चर्च में हुई चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से चोरी का माल बरामद किया गया है। ये बदमाश बंद दुकानों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाते थे। 

लालकुर्ती थाने में पत्रकार वार्ता में एएसपी कैंट सूरज राय ने बताया कि पुलिस ने टेलीफोन एक्सचेंज तिराहे से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने अपने नाम घोसी मोहल्ला निवासी मोहम्मद चांद और कांच का पुल निवासी फरमान बताए। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने एक इनवर्टर, एक लैपटॉप, एक मॉनिटर, दो माइक, लगभग चार हजार की नकदी और एंपलीफायर सहित चाकू भी बरामद किए। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने यह सारा सामान पिछले दिनों मैथोजिस्ट चर्च और चिराग स्कूल के पास स्थित दुकान से चोरी किया था। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि बदमाश रात में धार्मिक स्थल और दुकानों को निशाना बनाते थे। 
पुलिस के मुताबिक बदमाशों से अन्य घटनाओं के विषय में पूछताछ की जा रही है। चरस सहित पुलिस के हाथ चढ़े शातिर सट्टेबाज मेरठ। लालकुर्ती पुलिस ने सट्टेबाजों के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो सट्टेबाजों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सट्टेबाजों के पास से सट्टे की पर्चियों सहित भारी मात्रा में चरस भी बरामद की गई है। 
एएसपी कैंट सूरज राय ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नाला रोड से दो सट्टेबाजों को सट्टा खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपितों ने अपने नाम जली कोठी निवासी नईम और देवपुरी निवासी मानस भट्टाचार्य बताए। 

RELATED ARTICLES

Most Popular