Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : चमचमाती कार से उतरा फर्जी SDM, निकाला दुकानदार का...

UP News : चमचमाती कार से उतरा फर्जी SDM, निकाला दुकानदार का दिवाला

प्रादेशिक डेस्क

आजमगढ़। जिले में धनतेरस के दिन एक फर्जी एसडीएम ने मिठाई दुकानदार को 14 हजार की चपत लगा दी। खुद को एसडीएम बताने वाले इस शख्स ने दुकान से खरीदारी के बाद दुकानदार को जो चेक थमाया, वह फर्जी निकला। इस घटना की जानकारी दुकानदार को बुधवार को उस समय हुई, जब बैंक में कथित एसडीएम के चेक को रिजेक्ट कर दिया। धनतेरस के दिन 14 हजार रुपये की ठगी से नाराज दुकानदार काफी परेशान और नाराज है। उधर, क्षेत्र में इस मामले की जोरों पर चर्चा है। कोतवाल जीयनपुर दिनेश यादव ने बताया कि जीयनपुर कस्बे में श्याम स्वीट हाउस नाम की बड़ी दुकान है। मंगलवार धनतेरस की शाम को एक ठग काले रंग की स्कार्पियो से पहुंचा। उसके साथ दो अन्य लोग मौजूद थे। ठग ने अपने को एसडीएम बताकर दुकान से 14 हजार की मिठाई खरीदा। कोतवाल ने बताया कि ठगों ने दस किलोग्राम काजू की बर्फी, दो किलोग्राम मेवा का लड्डू, सात किलोग्राम छेना आदि खरीदा। सभी के दाम जोड़ने पर 14 हजार रुपये हुए। यह सब धनतेरस पर बाजार में हो रही धन वर्षा के बीच हुआ। उस दिन सभी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ थी। दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें सजाये बैठे थे। तभी श्याम स्वीट हाउस के सामने एक चमचमाती स्कार्पियों रुकी। स्कार्पियो से उतरे शख्स ने खुद को एसडीएम बताया और दुकान से खरीदारी करने लगा। करीब 14 हजार की मिठाई खरीदने के बाद जब भुगतान की बारी आई तो उसने चेक काटकर दे दिया। इसके बाद वह शख्स वहां से चला गया। उधर अगले दिन दुकान मालिक श्यामराज जब चेक जमा कराने बैंक में गया तो पता चला कि चेक फर्जी है।

यह भी पढ़ें : जानिए क्यों सस्पेंड हो गए एक चौकी के 12 पुलिस वाले

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular