Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : घायल पति को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची पत्नी, पुलिस...

UP News : घायल पति को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची पत्नी, पुलिस पर थर्ड डिग्री का आरोप

मेरठ (हि.स.)। रेलवे रोड थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने इलाके के कुछ लोगों की शह पर थाना के एक दरोगा पर अपने पति को थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया है। घायल पति को ठेले पर लेकर महिला मंंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची । उसने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
मकबरा बजरिया निवासी सायमा का आरोप है कि क्षेत्र की रहने वाली एक महिला उसके पति शौकीन पर अपने साथ शादी करने का दबाव बना रही है। महिला ने अपनी मांग पूरी ना होने पर अपने साथियों के साथ मिलकर कुछ दिन पहले शौकीन पर हमला बोल दिया। इसी के साथ थाने के एक दरोगा से साठगाठ करके शौकीन को गिरफ्तार करा दिया। 
सायमा ने आरोप लगाया कि पुलिस हिरासत में उसके पति की जमकर पिटाई की गई। थर्ड डिग्री देते हुए उन्हें इतना प्रताड़ित किया गया कि वह आज तक खून की उल्टियां कर रहे हैं। 
महिला का आरोप है कि बड़ी मिन्नतों के बाद थाना पुलिस ने पांच हजार की घूस लेने के बाद उसके पति को थाना से छोड़ा है। महिला ने बताया कि इसके बाद से उसके पति की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। इस मामले में उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लहूलुहान पति को ठेले पर लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला ने दरोगा सहित सभी आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular