Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : घर से लापता हुई छात्रा का शव यमुना नदी...

UP News : घर से लापता हुई छात्रा का शव यमुना नदी में मिला

आगरा (हि.स.)। एत्मादपुर के नगला दलेल रहन कला से तीन दिन पहले लापता हुई छात्रा का शव शनिवार को यमुना नदी में उतराता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी। 

थाना एत्मादपुर के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया समोगर घाट स्थित यमुना नदी में ए​क किशोरी का शव बरामद हुआ है। मृतका की पहचान नगला दलेल रहन कला निवासी सुरेन्द्र की 16 वर्षीय बेटी साक्षी के रूप में हुई है। 
परिजनों के मुताबिक, साक्षी कुबेरपुर में स्थित विमला देवी इंटर कॉलेज के कक्षा 11वीं की छात्रा थी। तीन दिन पहले उसकी मां ने पढ़ाई को लेकर उसे डांटा था। इसके बाद वह घर से रूठकर चली गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद घरवालों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular