प्रादेशिक डेस्क
कानपुर। यूपी पुलिस की यदा-कदा सामने आने वाली कमियों से उन पर कई प्रकार के आरोप-प्रत्यारोप लगने लगते हैं, लेकिन इन सबसे इतर पुलिस का एक मानवीय चेहरा भी है, जिसके किस्से समय-समय पर सामने आते रहते हैं। फिर चाहे वो किस्से बच्चे को परिवार से मिलाने के हों या फिर दो प्रेमियों का मिलन कराने के ही क्यों न हो। ऐसा ही एक किस्सा रविवार को भी सामने आया, जिसमें पुलिस ने घर से भागी हुई युवती का अंतर्जातीय विवाह (इंटरकास्ट मैरिज) सभी रस्मों के साथ संपन्न कराया। सीतापुर में द्वितीय बटालियन पीएसी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजकुमार की 20 वर्षीय पुत्री शालिनी किसी बात से घर वालों से नाराज होकर तीन माह पहले चली गई थी। यहां से सीधे वह बहराइच पहुंच गई और यहां पर मजदूरी करने वाले युवक रामगोपाल निषाद ने उसे मुंहबोली बहन बना लिया। युवती ने रामगोपाल को अपनी जाति यादव बताया। इधर, आठ दिन पहले वह उसे अपने मंगलपुर के मढौली गांव निवासी साथी सुखराम कठेरिया के घर लेकर आ गया। यहां उसका विवाह बलाई बड़ी गांव निवासी पिंकू यादव के साथ तय कर दिया। तीन दिन पहले गोदभराई कार्यक्रम हो रहा था कि गांव वालों ने पुलिस को युवती बेचे जाने की शिकायत कर दी। पुलिस पहुंची और पूछताछ की तो युवती ने सच्चाई बताई। रविवार को पिता राजकुमार पीएसी के सूबेदार सोहराब हुसैन के साथ थाने पहुंचे। यहां पर पिंकू को बुलाया गया तो उसने शादी करने की बात कही। इसके बाद थाना परिसर में ही बने मंदिर में उसका विवाह कर दिया गया। एसएसआइ राजेश कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों ने उज्जवल भविष्य की कामना के साथ आशीर्वाद दिया। पुलिस ने नवदंपती को 5100 रुपये व पीएसी के लोगों ने 11 हजार रुपये उपहार स्वरूप दिए। इस अवसर पर सभी का मुंह मीठा कराया गया और लोगों ने खुशी मनाई।
यह भी पढ़ें : नहर में मिला विवाहिता का शव, पति समेत पांच पर मुकदमा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
