Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : घर में घुसा मगरमच्छ, मचा हड़कंप, रेस्क्यू हुई जमकर...

UP News : घर में घुसा मगरमच्छ, मचा हड़कंप, रेस्क्यू हुई जमकर मशक्कत

झांसी (हि.स.)। बरुआसागर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती देर रात उस समय हड़कम्प मच गया। जब घर में सो रहे परिजनों के कमरे में एक विशाल मगरमच्छ घुस आया। किसी तरह परिवार के लोगों को गृहस्वामी ने निकालकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और वन विभाग की टीम ने साेमवार सुबह से ही रेस्क्यू करते हुए काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा।

वेतवा नदी किनारे बसे गांव में अक्सर मगरमच्छ व पानी घुस जाने का खतरा बना रहता है। बीती देर रात ग्राम उजियान निवासी वृद्ध इंद्रपाल सिंह ओर उनके बच्चे के कमरे में सो रहे थे। तभी उस कमरे में एक विशालकाय मगरमच्छ घुस गया। इसकी जानकारी इन्द्रपाल को तब हुई जब मगरमच्छ की पूंछ से उसका हाथ टकराकर जख्मी हो गया। कमरे में मगरमच्छ को देखकर कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील तिवारी, सम्बन्धित धमना चौकी प्रभारी महेश सिंह ने भारी मसक्कत के बाद कमरे में फंसे परिजनों को सुरक्षित निकाला। इन्द्रपाल की इस पूरे रेस्क्यू में अहम भूमिका रही।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घर में बने कमरे में एक ही गेट होने के कारण बड़ी मुश्किल से परिजनों को सुरक्षित निकाला गया है। बाद में सुबह वन विभाग कि टीम को सूचना देते हुए ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़कर जाल में बांध कर उसे वेतवा नदी में छोड़ा गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular