Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : घर की छत पर सो रही युवती पर जानलेवा...

UP News : घर की छत पर सो रही युवती पर जानलेवा हमला, गंभीर

कौशांबी (हि.स.)। कोखराज थाना क्षेत्र के राला गांव में एक युवती को बीती रात जान से मारने की नाकाम कोशिश की गई। युवती जानलेवा हमले में गंभीर बताई जा रही है। उसके चेहरे पर चोट लगी है। पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपित युवक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस की मदद से युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले में आरोपित युवक की तलाश कर रही है।

तरकीपुर राला गांव में जय नारायण अपने परिवार के साथ रहता है। जय नारायण खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। पड़ोस में रहने वाले इकबाल अली से उसका जमीन का पुराना विवाद चल रहा है। जय नारायण शनिवार की रात खाना पीकर सो रहा था। अचानक रात करीब 1 बजे छत से बीती सुषमा के चीखने की आवाज़ सुनी। भाग कर वह बेटी के पास पंहुचा।

जय नारायण ने बताया कि जब वह छत पर पहुंचे तो पड़ोसी युवक सुनील पुत्र इक़बाल उसे छत से नीचे फेंकने की कोशिश कर रहा था। बेटी खून से लतपथ थी। उसे देखते ही युवक छत से कूदकर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल सुषमा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सुषमा के चेहरे का जबड़ा, गाल, नाक के पास गहरे जख्म हो गये हैं।

इंस्पेक्टर कोखराज ज्ञान सिंह ने बताया, युवती पर हमले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular