वाराणसी, शक्ति के तहत सोमवार को बाल विकास परियोजना की ओर से आराजी लाइन विकास खंड से घरेेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर भी लोगों को जागरुक किया गया।
रैली में शामिल सीडीपीओ अंजू चौरसिया ने गांवों में भ्रमण कर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, बेटियों के साथ बालिकाओं में शिक्षा की भी अलख जगाई। रैली का समापन राजातालाब तहसील पर हुआ। रैली में शामिल बेटियां पूरी राह हाथ में तख्ती लेकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, शिक्षा, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई। सबका साथ सबका विकास, भेदभाव दूर करो का नारा लगा लड़किया लोगों को महिला हिंसा के प्रति सचेत भी करती रही। इसमें सुपरवाइजर पुष्पा भारती, दीपिका वर्मा, बिंदु यादव, सविता आदि शामिल रही।
UP News : घरेलू हिंसा के खिलाफ बेटियों ने निकाली जागरूकता रैली
RELATED ARTICLES
