Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने फांसी लगायी

UP News : घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने फांसी लगायी

प्रयागराज (हि.स.)। कैन्ट थाना क्षेत्र के राजापुर गंगानगर मोहल्ले में शनिवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह घरेलू कलह बताया जा रहा है।

कैन्ट के राजापुर गंगानगर निवासी कुलदीप (26 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय राम संजीवन तीन भाइयों में छोटा था। वह मजदूरी कर किसी तरह खर्च चलाता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर उसकी अपनी भाभी से तकरार हो गई। शनिवार भोर में कुलदीप की मां जब उसके कमरे में पहुंची तो बेटे को फांसी के फंदे पर लटका पाया। मां ने बेटे का शव देखते ही शोर मचाया, शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की।

RELATED ARTICLES

Most Popular