Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP news : घने कोहरे और भीषण ठंड से राहत नहीं मिल...

UP news : घने कोहरे और भीषण ठंड से राहत नहीं मिल रही, रफ्तार पर लगी ब्रेक

-सोमवार को सबसे घना कोहरा दर्ज किया गया, गंगा घाटों पर भी असर
वाराणसी (हि.स.)। जनवरी माह के आखिरी सप्ताह में भी लोगों को घने कोहरे और भीषण ठंड से राहत नहीं मिल रही है। सोमवार को दोपहर 12 बजे तक भगवान सूर्य के दर्शन नही हुए थे। घने कोहरे के चलते सुबह 08.30 बजे तक लोगों को सड़क पर आने जाने के दौरान परेशानी हो रही थी। ग्रामीण अंचल और सड़कों पर वाहनों का लाइट जलाकर वाहन चालक धीमी गति से चल रहे थे। इस दौरान आसमान से कोहरा पानी की बूंद बनकर टपकता भी रहा। 
 वाराणसी में अपराह्न एक बजे तक अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। नमी 73 फीसद और हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई।
  मौसम विभाग के अनुसार सोमवार इस सीजन में सबसे घना कोहरा दर्ज किया गया। यहां हाल आसपास के जिले का भी रहा। मौसम का यह रुख दो चार दिन तक बने रहने की संभावना है। बीते चैबीस घंटों में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो समान्य से एक डिग्री कम रहा। आर्द्रता इस दौरान अधिकतम 92 और न्यूनतम 72 फीसद दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार पूर्वांचल में कोहरा घना है।  विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी से ठंड बढ़ी है। भीषण ठंड और गलन के चलते सड़कों पर भी आवागमन आम दिनों की अपेक्षा कम रहा। गंगा घाटों पर भी लोगों की भी न के बराबर रही। घने कोहरे और ठंड के बावजूद नियमित गंगा स्नान करने वाले स्नान के लिए भोर से ही गंगा तट पर पहुंचते रहे। सुबहे बनारस की छंटा निहारने वाले पर्यटकों की भीड़ कम दिखी। भीषण ठंड और कोहरे के चलते सारनाथ में भी पर्यटक कम जा रहे है। सारनाथ स्थित मिनी जू में बच्चों की शोरगुल सुनाई नहीं पड़ रही थी। ठंड से चिड़ियाघर के बाड़े में सारस सहित अन्य पंक्षी सिकुड़े नजर आ रहे थे। मौसम का असर हवाई व रेल सेवा पर भी पड़ रहा है।
 
Submitted By: Shreedhar Tripathi Edited By: Rajesh Kumar Tiwari

RELATED ARTICLES

Most Popular