Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : घटतौली पर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर हंगामा,...

UP News : घटतौली पर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर हंगामा, विक्रेता फरार

मेरठ(हि. स.)। भावनपुर थाना क्षेत्र में लड़पुरा गांव में सोमवार को घटतौली को लेकर महिलाओं ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर हंगामा कर दिया। हंगामे के बाद दुकान का संचालक मौके से फरार हो गया। 
महिलाओं ने आला अधिकारियों से शिकायत की है। रजपुरा ब्लॉक के लडपुरा गांव में खेमचंद पाल की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। इस दुकान पर खेमचंद का बेटा जयवीर बैठता है। ग्रामीणों का आरोप है कि दुकान का संचालक हर महीने उनसे पूरे अनाज के कागजात पर साइन कराकर हर यूनिट पर एक किलोग्राम अनाज कम देता है। सोमवार को महिलाएं दुकान पर अनाज लेने पहुंची थीं। जहां उन्होंने घटतौली का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। हंगामा बढ़ता देख दुकान का संचालक शटर गिरा कर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने आला अधिकारियों से दुकान के संचालक की शिकायत करके उसका लाइसेंस निरस्त करने की मांग की।

RELATED ARTICLES

Most Popular