Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : ग्रामीणों ने बनाया जंगल में टहलते तेंदुए का वीडियो,...

UP News : ग्रामीणों ने बनाया जंगल में टहलते तेंदुए का वीडियो, वायरल

मेरठ(हि.स.)। किठौर थाना क्षेत्र में तेंदुए की आमद के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने जंगल में घूमते तेंदुए का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया जा रहा है।

किठौर थाना क्षेत्र के फतेहपुर नारायण गांव में तीन दिन पहले ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा था। जिसके बाद से वन विभाग की टीम और ग्रामीण रात दिन तेंदुए की तलाश में जंगल में सर्च कर रहे हैं। मगर इसके बावजूद तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिल रहा। रविवार तक वन विभाग के अधिकारी क्षेत्र में तेंदुआ होने की बात से ही इंकार कर रहे थे।  
इसी दौरान ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए एक खेत में बैठे तेंदुए की वीडियो बना ली। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों के कान खड़े हो गए। क्षेत्रीय वन अधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि तेंदुए की कोई स्थिर लोकेशन नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते वन विभाग के अधिकारी तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा नहीं लगा पा रहे। सोमवार शाम तक तेंदुए की लोकेशन का पता लगाकर क्षेत्र में पिंजड़ा लगाया जाएगा। उधर, ग्रामीण रात में भी आग जलाकर तेंदुए से रखवाली कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular