Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : गोंडा समेत दर्जन भर जिलों के कप्तान बदले

UP News : गोंडा समेत दर्जन भर जिलों के कप्तान बदले

जानकी शरण द्विवेदी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को बड़े पैमाने पर जिलों के कप्तानों के तबादले कर दिए। जिन जिलों के एसपी बदले गए हैं उनमें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मथुरा, गोरखपुर, गोंडा, अयोध्या, प्रयागराज, गाजीपुर, बिजनौर, मिर्जापुर, कासगंज और अमेठी के पुलिस कप्तान शामिल हैं। शैलेश कुमार पांडे को अयोध्या से प्रयागराज, अजय कुमार को प्रयागराज से सीबीसीआईडी लखनऊ, रोहन बोत्रे को कासगंज से गाजीपुर, प्रशांत वर्मा को कन्नौज से अयोध्या, सहारनपुर के एसएससी आकाश तोमर को गोंडा का एसपी बनाया गया है। गाज़ीपुर के एसपी राम बदन सिंह को नोएडा कमिश्नरेट में तैनाती दी गई है। राजेश कुमार श्रीवास्तव कन्नौज के नए एसपी होंगे। गोरखपुर के एसएसपी विपिन टाडा सहारनपुर के नए एसपी होंगे। मथुरा के एसपी गौरव ग्रोवर गोरखपुर के एसएसपी होंगे। मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक यादव को मथुरा का एसपी बनाया गया है। अमरोहा के एसएसपी विनीत जायसवाल को मुजफ्फरनगर का एसपी बनाया गया है। अमेठी के एसपी दिनेश सिंगर बिजनौर के एसपी होंगे। किला मारण जी को अमेठी का एसपी बनाया गया है। संतोष कुमार मिश्रा गोंडा से मिर्जापुर एसपी के रूप में स्थानांतरित किए गए है। बेबी जीडीएस मूर्ति को कानपुर पुलिस कमिश्नर से कासगंज का एसपी बनाया गया है आदित्य लंगे वाराणसी से अमरोहा के एसपी बनाए गए हैं। मिर्जापुर के एसपी अजय कुमार सिंह वाराणसी में पीएसी के सेक्टर डीआईजी होंगे। बिजनौर के एसपी धर्मवीर को पीएसी स्थानांतरित किया गया है। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एसपी संजीव त्यागी को अयोध्या में इंटेलिजेंस का एसपी बनाया गया है। डॉ भीमराव अंबेडकर पुलिस अकैडमी मुरादाबाद में तैनात एसपी विजय धूल को कानपुर कमिश्नर में डीसीपी के पद पर देहाती दी गई है। सीबीसीआईडी में एसपी राहुल राज को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है।

यह भी पढें : चारागाह की 10 एकड़ जमीन पर चला प्रशासन का ट्रैक्टर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular