Monday, March 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : गैरेज में खड़ी एक्सयूवी कार में लगी आग, धू-धूकर...

UP News : गैरेज में खड़ी एक्सयूवी कार में लगी आग, धू-धूकर जली

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना दक्षिण क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की देर रात गैरेज में खड़ी एक कार आग लग गई। फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण पटाखे की चिंगारी माना जा रहा है। 
थाना दक्षिण क्षेत्र के मुरली नगर स्थित गैरेज में एक कैमिकल व्यापारी की एक्सयूवी कार खड़ी थी। दीपावली के दिन शनिवार की देर रात अचानक कार में किसी तरह आग लग गई। देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कार से आग की जोरदार लपटे उठने लगी। आग लगने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गयी। चीख पुकार मचने सुन मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। उपस्थित लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिली। सूचना पर थाना पुलिस के साथ फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जिस स्थान पर आग लगी थी उससे कुछ ही दूरी पर कैमिकल का गोदाम होने से लोग डरे हुए थे की कही आग कैमिकल गोदाम तक न पहुंच जाए। 
स्थानीय निवासी मनु अग्रवाल ने बताया कि गैरेज में खड़ी एक्सयूवी कार में आग लगी है। उनके अनुसार आग लगने का कारण पटाखा की चिंगारी है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular