कानपुर (हि.स.)। शिवराजपुर थाना क्षेत्र में युवक ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण गृहकलह को बताया जा रहा है।
शिवराजपुर के मक्कापुरवा निवासी बासुदेव परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार को बासुदेव के बेटे धर्मेन्द्र (35) का शव फांसी के फंदे से लटका देख स्वजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंच गए और शव को दीवार की खूंटी से रस्सी के सहारे लटका देख तुरंत उतारते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में गृहकलह के चलते युवक के आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की।
