Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : गुलाबी गैंग कमांडर के खिलाफ समाज सेविका ने मोर्चा...

UP News : गुलाबी गैंग कमांडर के खिलाफ समाज सेविका ने मोर्चा खोला

बांदा, 14 जुलाई (हि.स.)। पांच माह पहले सर्राफा व्यवसाई की हत्या के मामले में नामित अभियुक्तों को बचाने के लिए पीड़ित परिवार पर दबाव डालने वाली प्रसिद्ध गुलाबी गैंग कमांडर सम्पत पाल के खिलाफ समाज सेविका ने मोर्चा खोलते हुए पीड़ित परिवार के साथ ऐतिहासिक अशोक लाट स्थल पर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया।

जिले के फतेहगंज थाना अंतर्गत ग्राम जबरापुर निवासी शिवचरण सोनी के बेटे जीतेंद्र सोनी की 2 फरवरी 2021 को हत्या हो गई थी। इस मामले में छह व्यक्ति नामित हैं, जिसमें से तीन व्यक्ति पुलिस द्वारा जेल भेजे जा चुके हैं जबकि अरविंद त्रिपाठी, अंकुर गौतम और धाकड़ जो जबरापुर गांव के निवासी हैं, खुलेआम घूम रहे हैं। इनमें अरविंद त्रिपाठी का नाम वापस लेने के लिए गुलाबी गैंग कमांडर पीड़ित परिवार पर दबाव डाल रही है।

इस मामले में शिवचरण सोनी ने बताया कि गुलाबी गैंग कमांडर ने मेरी बेटी और दामाद के घर पहुंच कर धमकी दी है कि अगर आरोपित अरविंद त्रिपाठी का नाम वापस नहीं लिया तो जेल भिजवा दूंगी। पीड़ित परिवार का समर्थन कर रही समाज सेविका शालिनी पटेल ने कहा कि हत्या के आरोपियों को बचाने की मुहिम में जुटी सम्पत पाल के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराना चाहिए। पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है सम्पत पाल न सिर्फ मुकदमा वापस लेने की धमकी दी है बल्कि दामाद श्यामजी सोनी के साथ मारपीट भी की है। इस मामले में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सम्पत पाल के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular