Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : गुरू पूर्णिमा पर संतों ने भक्तों को घर में...

UP News : गुरू पूर्णिमा पर संतों ने भक्तों को घर में ही पूजन-अर्चन करने की दी सलाह

मीरजापुर (हि.स.)। श्रीपरमहंस आश्रम सक्तेशगढ़ के वरिष्ठ संत नारद महाराज ने अनुयायियों से गुरू पूर्णिमा के पर्व पर कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए अपने घरों पर ही रहकर गुरू महाराज का स्मरण कर पूजा अर्चना करने की अपील की।

श्रीदेवरहवा हंस बाबा आश्रम द्वारा भी कोरोना के कारण सांकेतिक रूप से ही गुरू पूर्णिमा पर्व कार्यक्रम आयोजित करने एवं शासन की गाइड लाइन का पालन करने की अपील करते हुए भक्तों से सहयोग का निर्देश दिया गया।

सद्गुरू कबीर मठ बरईपुर के महात्मा भुवनेश्वर महाराज ने भी कोविड को देखते हुए अपने अनुयायियों से अपने घरों पर रहकर ही गुरू का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। वहीं श्रीकृष्ण योग माया शक्ति पीठ अष्टभुजा (विन्ध्याचल) के प्रभारी अभिषेक तिवारी ने कोविड की तीसरी लहर के प्रसार को रोकने के लिए अपने अनुयायियों से अपील किया कि गुरू वन्दना अपने-अपने घरों पर रहकर करें और ऑनलाइन दर्शन (सोशल मीडिया प्लेट्फार्म फेसबुक व यूट्यूब के माध्यम से) करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular