चित्रकूट (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देश पर आपरेशन मुस्कान के तहत रैपुरा थानाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता की टीम के दारोगा शिवपूजन यादव ने गौरिया गांव से गुम हुए चार वर्षीय व छह वर्षीय बच्चों को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। बच्चे पाकर परिजनों के चेहरों पर मुस्कान खिल गई।
रैपुरा थाने को सोमवार को सूचना मिली कि गौरिया गांव से दो नाबालिग बच्चे नीरज उर्फ गप्पू (6) पुत्र चुन्नू व बच्चू (4) पुत्र चुन्नू 26 सितम्बर की शाम पांच बजे से लापता हो गये हैं। थानाध्यक्ष ने दारोगा शिवपूजन यादव व दारोगा सत्यमपति त्रिपाठी की अगुवाई में टीम गठित कर बरामदगी के निर्देश दिये।
पुलिस टीम ने अथक परिश्रम कर एक घंटे में रैपुरा कस्बे की रोड से पैदल जा रहे गुमशुदा बच्चों को बरामद कर उनके बडे़ पापा चुक्की पुत्र टिर्रा यादव निवासी गौरिया को सुपुर्द किया। बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान खिल गई।
