नजीबाबाद (बिजनौर) (हि.स.)। दत्तात्रेय जयंती पर बुधवार को गायत्री परिवार ने शक्तिपीठ परिसर में पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मत्रों के उच्चारण के साथ आहुति दी गई।
नजीबाबाद-बिजनौर मार्ग पर जय नगर कालौनी स्थित गायत्री शक्ति पीठ पर गायत्री साधकों ने बुधवार को दत्तात्रेय जयंती मनाई। इस अवसर पर पंचकुंडीय यज्ञ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य जयमान हरिप्रकाश गुप्ता व आशा गुप्ता ने पूजन कराया। चार अन्य कुंडों पर पूजा अर्चना के बाद सारिका अग्रवाल, पुष्पा शर्मा, कामेश शर्मा व श्रद्धा रानी ने अन्य गायत्री साधकों के साथ यज्ञ किया। इस अवसर पर षोडशोपचार पूजन के साथ गोला व सुपारी से पूर्णाहुति प्रदान की गई। गायत्री परिवार के लोगों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र से आहुतियां समर्पित की। वरिष्ठ कार्यकर्ता केपी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित किया। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डाॅ. दीपक कुमार ने कहा कि दत्तात्रेय महाराज ने 24 गुरु बनाए थे। प्रत्येक व्यक्ति अपने सीखने की जिज्ञासा के चलते पशु व पक्षियों से भी सीख सकता है। गुरु की ओर से प्रदत्त अनुशासन से व्यक्ति महान बनता है। देव संस्कृति के निर्माता यज्ञ पूजा पिता तथा गायत्री माता हंै। गायत्री सद्बुद्धि तथा सद्चिंतन का मंत्र है। यज्ञ त्याग की प्रेरणा देता है। यज्ञ को करने से पर्यावरण शुद्ध होता है। यज्ञ से विश्व के प्राणियों का कल्याण होता है। ममता शर्मा व जितेन्द्र सिंह ने हर-हर गंगे अभियान के विषय में जानकारी दी। सरोज यादव, छत्रपाल सिंह, विजय पांडे,कमल शर्मा, विजेंद्र सिंह आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया।
UP News : गायत्री परिवार ने मनाई दत्तात्रेय जयंती, यज्ञ का आयोजन
RELATED ARTICLES
