प्रत्येक केस्को संविदा कर्मचारी से एक रूपये कमीशन लेकर केस्को प्रबंध निदेशक को दिया जाएगा
कानपुर (हि.स.)। संविदा कर्मचारी संगठन केस्को कानपुर के महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने बताया कि सरकारी वेतन से कुछ केस्को अधिकारियों का पेट नहीं भर पा रहा है इसलिए वो पूर्व आईएएस एवं प्रबंध निदेशक केस्को रीतू महेश्वरी द्वारा ब्लैक लिस्ट फर्म को पुनः कमीशन लेकर केस्को में ठेका दे रहें हैं। उनका आरोप है कि इसके जरिए केस्को संविदा कर्मचारियों का ईपीएफ गबन किया गया है।
कर्मचारी संगठन के महामंत्री ने कहा इससे प्रतीत होता है कि केस्को के कुछ अधिकारियों का पेट सरकारी वेतन से नहीं भर पा रहा है। इसलिए समस्त केस्को संविदा कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि सभी संविदा कर्मी एक-एक रूपये का चंदा देंगे और उसे इकठ्ठा कर गांधी जयंती पर यह राशि कमीशन के रूप में प्रबंध निदेशक केस्को को पहुंचाया जाएगा। ताकि वो विभाग में बैठे घूसखोर कमीशनबाज अधिकारियों में बराबर-बराबर बांट दें।
