Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : गवाही व गवाहों को लेकर HC का बड़ा फरमान

UP News : गवाही व गवाहों को लेकर HC का बड़ा फरमान

यथासंभव गवाहों की गवाही व जिरह एक ही दिन में कराएं

प्रादेशिक डेस्क

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश के जिला एवं सत्र न्यायालयों को आपराधिक मामलों में गवाहों की गवाही व प्रति परीक्षा यथासंभव एक ही दिन पूरी कराने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने सभी ट्रायल कोर्ट को भी निर्देश दिया है कि पहले चश्मदीद गवाहों की गवाही व प्रति परीक्षा कराएं, उसके बाद सरकारी गवाहों (पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों, विवेचना अधिकारी आदि) की गवाही कराई जाए। कोर्ट ने कहा कि आपराधिक मामले का सही व निष्पक्ष ट्रायल कराने के लिए ऐसा किया जाना जरूरी है क्योंकि बार-बार गवाही के लिए आने के कारण गवाह पक्षद्रोही हो जाते हैं। मामले में न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल एवं न्यायमूर्ति वीके श्रीवास्तव की खंडपीठ सुनवाई कर रही थी। कोर्ट हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा के खिलाफ दाखिल रामचंद्र की अपील पर सुनवाई कर रही है। मामले में 1998 में सत्र न्यायालय से मिली सजा को चुनौती दी गई है। अपर सत्र एवं विशेष न्यायाधीश शाहजहांपुर ने अपीलार्थी को हत्या का दोषी करार देते हुए उम्रकैद व जुर्माने की सजा सुनाई थी। परिवारों में दीवानी मुकदमे को लेकर तनाव था, जिस पर हत्या करने का आरोप है।

यह भी पढें : स्कूल में गोली बारी से 19 बच्चों समेत 21 की मौत

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular