Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : गलत इंजेक्शन से बच्चे की मौत, डॉक्टर के खिलाफ...

UP News : गलत इंजेक्शन से बच्चे की मौत, डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा

बांदा (हि.स.)। बुखार से पीड़ित एक बच्चे को प्राइवेट चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद मौत हो जाने पर परिजनों  की तहरीर पर डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ के लिए डॉक्टर को हिरासत में लिया गया है।

घटना शहर कोतवाली अंतर्गत छावनी मोहल्ले की है।जनपद के थाना मटौंध अंतर्गत ग्राम मोहन पुरवा निवासी बबलू पुत्र लल्लू प्रजापति ने आरोप लगाया कि मेरा भांजा राज (4) पुूत्र रवि प्रजापति को हल्का बुखार आने पर आज सवेरे 9 बजे इलाज कराने के लिए डॉ. राम अवतार गुप्ता की प्राइवेट क्लीनिक छावनी चौराहा ले गया था। जिस पर डॉ. राम अवतार गुप्ता ने बिना किसी जांच के घोर लापरवाही पूर्वक इंजेक्शन लगा दिया। जिससे भांजे राज  की मौके पर ही मौत हो गई। डॉ राम अवतार गुप्ता ने फौरन जो पर्चा हमें दिया था उसे फाड़कर दूसरा पर्चा पकड़ा दिया और कहा कि यहां से भाग जाओ वरना ठीक नहीं होगा। 

बबलू ने इस मामले की तत्काल शिकायत दर्ज कराई। जिस पर बलखंडी नाका पुलिस ने डॉक्टर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इस बीच पिता की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली बांदा में धारा 304 गैर इरादतन हत्या के मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।इस बारे में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृत बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना से मृतक बच्चे की मां का रो रो कर बुरा हाल है।

Submitted By: Edited By: Mohit Verma

RELATED ARTICLES

Most Popular