जानकी शरण द्विवेदी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रविवार को देर शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गए पांच लोग कल्याणी नदी में डूब गए। इनके डूबने से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से पांचों की तलाश में जुट गई है लेकिन अभी तक इनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी हैं। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण इनकी तलाश में भी दिक्कत हो रही है। मसौली थाना क्षेत्र के सहादत गंज कस्बा के रहने वाले नारायणधर पांडेय, हरिश्चन्द्र, नीलेश पटवा, मुन्नी पटवा पत्नी मदन, धर्मेंद्र कश्यप व सूरज पटवा शामिल हैं। लापता होने वालों में मुन्नी व सूरज मां-बेटा हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में गम का माहौल व्याप्त हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से सभी की तलाश करवा रही है लेकिन अभी तक किसी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

यह भी पढ़ें : दुर्गा पूजा और रामलीला को लेकर सरकार का नया फरमान
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
