Saturday, January 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : गंदे सोच के लोगों के चलते नारियों के सम्मान...

UP News : गंदे सोच के लोगों के चलते नारियों के सम्मान पर पहुंचती है ठेस: सीडीओ

कानपुर देहात (हि.स.)। प्रदेश सरकार की योजना मिशन शक्ति के तहत होने वाले एक सप्ताह का कार्यक्रम कानपुर देहात में भी पूर्ण रूप से सफल रहा। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डे ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान की जनपद में 20 नवम्बर को ईको पार्क में शुरुआत की गई थी। जिसमें जनपद के जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। 

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि आज देश में नारी तररकी कर रही हैं। प्रदेश ही नहीं देश के हर कोने में आज नारी में अपना परचन फहरा रखा है। कुछ गंदी सोच के लोगों के चलते नारियों के सम्मान में ठेस भी पहुंचती है। सरकार लगातार नारी की सुरक्षा और उनके लिए कई बड़े कदम उठा रही है। जिसके तहत जनपद में उनके द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। 
  बताया कि मिशन शक्ति कार्यक्रम में जनपद के कई स्कूलों ने भाग लिया था, जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग और प्राथमिक विद्यालयों के बच्चे भी शामिल थे। यह कार्यक्रम जनपद के कई स्कूलों में कोरोना के दौरान भी सकुशल सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं से सबक मनमोह लिया। इस कार्यक्रम का मूल मकसद नारी सशक्तिकरण और नारी की सुरक्षा है। कार्यक्रम के दौरान कई बच्चों ने दहेज प्रथा जैसी कुरूतियों को खत्म करने और गुड टच बैड टच की भी जानकारी दी। स्कूल के अध्यापकों ने बच्चों को इसके लिए सजक रूप से बताया गया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular