Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : गंदगी को पार कर प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने को...

UP News : गंदगी को पार कर प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने को मजबूर छात्र

– नोडल अधिकारी के निर्देशों को नहीं मान रहे जिम्मेदार

कानपुर (हि.स.)। कोरोना काल के बाद खुले स्कूलों में जहां बच्चों में खुशी का माहौल तो वहीं व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। तीन दिन पहले अपर मुख्य सचिव व कानपुर नोडल अधिकारी अनिल गर्ग ने सख्त निर्देश दिया था कि विद्यालयों व आस—पास गंदगी नहीं होना चाहिये। इसके बावजूद साइकिल मार्केट के प्राथमिक स्कूल के बच्चे गंदगी को पार कर पढ़ने को मजबूर हो रहे हैं। स्कूल के बाहर गंदगी के अंबार के चलते छात्र भी पढ़ने नहीं आ रहे हैं।

शहर में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और नगर निगम के जिम्मेदार मोहल्लों और स्कूलों के पास जमी गंदगी को लेकर असंवेदनशीलता बरत रहे हैं। इसी के चलते कर्नलगंज क्षेत्र के साइकिल मार्केट के पास बने प्राथमिक विद्यालय के बाहर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बीते 10 दिनों से विद्यालय के बाहर सीवर का पानी भरा हुआ है। इससे क्षेत्र के छात्र विद्यालय में पढ़ने जाने से कतराते हैं और जो जा भी रहे हैं उनको गंदगी पार करके जाना पड़ रहा है। छात्र मोहम्मद अमान ने बताया कि गंदगी और सीवर के पानी के भराव के चलते आए दिन विद्यालय के बाहर दुर्घटनाएं होती हैं। क्षेत्रीय शारिक ने बताया कि गंदगी और सीवर के भराव को लेकर क्षेत्रीय पार्षद शरद सोनकर से कई बार शिकायत की गई, पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। ऐसे में बच्चों को डेंगू का खतरा बना हुआ है और बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर लग रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular