Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : गंगा में डूबे दो युवकों के मिले शव

UP News : गंगा में डूबे दो युवकों के मिले शव

कानपुर (हि.स.)। जिले स्थित महाराजपुर थाना क्षेत्र के ड्योढ़ी घाट से दो शव मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस को सूचना मिली कि 21 वर्षीय युवक गंगा के गहरे पानी में चला गया, जिसकी तलाश में जुटे गोताखोरों को नदी से दो लोगों का शव बरामद हुआ है।
कानपुर जनपद के महाराजपुर थाना स्थित ड्योढ़ी घाट में उस समय हड़कंप का माहौल बन गया। जब 21 वर्षीय युवक गंगा नदी के गहरे पानी में चले जाने से नदी में डूब गया। वहीं, स्थानीय लोगों द्वारा काफी प्रयास के बाद भी जब युवक का शव नहीं मिला तो परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोर व पीएसी की फ्लड कंपनी की मदद से नदी में खोजबीन शुरू की। इस दौरान काफी मशक्कत के बाद पुलिस के हाथ एक शव लगा। अज्ञात शव मिलने से पुलिस के हाथ पांव फूल गए। इस दौरान पुलिस द्वारा घाट पर लगे सीसीटीवी की जांच की गई तो शव की शिनाख्त कपिल शर्मा नाम के व्यक्ति की गई। बताया जा रहा है कि 26 अक्टूबर को कपिल ने आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसके चलते वह नदी में डूब गया था।
वहीं, दोबारा मशक्कत करने के बाद पुलिस को 21 वर्षीय शैलेंद्र पासवान का शव गंगा नदी में मिला। हालांकि पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दूसरी तरफ ड्योढ़ी घाट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती है।
बता दें कि इलाके में ड्योढ़ी घाट एक प्रसिद्ध व बड़ा घाट माना जाता है, जिसके चलते यहां पर स्थानीय लोगों के अतिरिक्त आसपास के क्षेत्र से आए हुए लोग भी गंगा स्नान करने आते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular