Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : खूनी खेल में बदली 13 साल की लव मैरिज

UP News : खूनी खेल में बदली 13 साल की लव मैरिज

हत्या कर खून से लथपथ चाकू लेकर थाने पहुंचा पति

प्रादेशिक डेस्क

मेरठ। जिले के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के शिवलोकपुरी में गुरुवार सुबह शराब के लिए पैसे मांगने पर दंपती में विवाद हो गया। इस पर शिक्षिका महिला ने अपने पति को थप्पड़ मार दिया। गुस्साए पति ने पहले हथौड़े से वार कर व बाद में चाकू से गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी थी। महिला सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी। हत्या के बाद आरोपी चाकू लेकर थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दिन निकलते ही हुई वारदात की जानकारी मिलने पर आस-पड़ोस के लोग सहम उठे।
जानकारी के अनुसार शिवलोकपुरी में नत्थू सिंह सेवानिवृत वकील का परिवार रहता है। नत्थू सिंह के दो बेटे हैं। जिनमें, देवेंद्र वर्मा अपनी पत्नी प्रतिमा वर्मा के साथ रहता है। प्रतिमा वर्मा नानू स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी। गुरुवार को देवेंद्र ने पत्नी से शराब के लिए पैसे मांगे। जिसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। प्रतिमा पति को शराब पीने से मना कर दिया। विवाद होने पर प्रतिमा ने पति देवेंद्र को थप्पड़ मार दिया। इसी एक थप्पड़ ने 13 साल की लव मैरिज को हत्या में बदल दिया। थप्पड़ से गुस्साए देवेंद्र ने पत्नी पर ताबड़तोड़ हथौड़े से वार कर दिए और गला रेत कर हत्या कर दी। खून से सना चाकू व खून से लथपथ कपड़ों के साथ आरोपी कंकरखेड़ा थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर चाकू कब्जे में ले लिया। पुलिस मृतका के घर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम में साक्ष्य जुटाए। पत्नी प्रतिमा वर्मा की हत्या करने के बाद आरोपी देवेंद्र कंकरखेड़ा थाने पहुंचा खून से लथपथ चाकू खून से सने कपड़े देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी देवेंद्र को देखने लगे। इस पर देवेंद्र ने पुलिस से कहा ने पत्नी की हत्या करके आया हूं। घर के बेडरूम में उसकी लाश पड़ी है। इतना सुनने के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू ले लिया और आरोपी को हवालात में डाल दिया।

UP News : खूनी खेल में बदली 13 साल की लव मैरिज

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular