राहगीरों के लिए लगाया गया चिश्ती प्याऊ
औरैया (हि. स.)। हिन्द के बादशाह गरीब नवाज़ हज़रत ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह के 809वें उर्स के मौक़े पर नगर की ख़ानक़ाह आस्ताना आलिया समदिया पर गरीब नवाज़ की छठी शरीफ के कुल शरीफ की फातिया हुई तथा बज़्मे नातो अदब की तरफ से राहगीरों के लिए चिश्ती प्याऊ का इंतिज़ाम किया गया ।
हिंदुस्तान की सुप्रसिद्ध ख़ानक़ाह आस्ताना आलिया समदिया फफूंद शरीफ में हिन्द के राजा हज़रत ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ के उर्स के मौके पर ग़रीब नवाज़ की छठी की क़ुल की फातिया बड़े ही धूमधाम व अक़ीदत के साथ होती थी ।जिसमें दूर दराज से हज़ारों की संख्या में लोग फफूंद शरीफ की ख़ानक़ाह में हाज़िरी देने के लिए आते थे ।और फातिया में शामिल होकर मन्नतें मुरादें मांगते थे मगर इस साल कोरोना के चलते गरीब नवाज़ के उर्स के क़ुल शरीफ की फ़ातिहा खानक़ाह के अंदर ख़ानक़ाह के सज्जादा नशीन सैयद अख़्तर मियां चिश्ती की सर परस्ती में असर की नमाज़ के बाद मुख़तसर तौर पर हुई वहीं ।
ग़रीब नवाज़ के 809वें उर्स के मौके पर ख़ानक़ाह आस्ताना आलिया समदिया पर बज्में-नात-ओ-अदब की तरफ से सैय्यद मु.मंज़र चिश्ती की सरपरस्ती में राहगीरों के लिए चिश्ती प्याऊ का इंतिजाम किया गया ।जिसकी शुरुआत ख़ानक़ाह के सैय्यद मंज़र मियां चिश्ती के मुबारक हाथों द्वारा की गई। और सड़क से गुज़रने वाले हर राहगीर को पानी पिला व बिस्कुट खिलाकर नबी की सुन्नत को अमल में लाकर मुहब्बब का पैग़ाम दिया गय
