Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: खाकी के साथ सिपाही पर चढ़ा सोमरस का नशा, जीप...

UP News: खाकी के साथ सिपाही पर चढ़ा सोमरस का नशा, जीप से आढ़ती के कार में मारी टक्कर

वायरल हो रहे वीडियो का आलाधिकारियों ने लिया संज्ञान, कार्रवाई के दिये निर्देश

कानपुर (हि.स.)। सुर्खियों में रहने वाली मित्र पुलिस का एक बार फिर कारनामा सामने आया है। कुलीबाजार में टल्ली सिपाही ने सोमवार देर रात घर के बाहर खड़ी कार में जीप से टक्कर मार दी। अचानक हुए इस हादसे में क्षेत्रीय लोगों में हड़कम्प मच गया और वीडियो बना लिया। टल्ली सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस महकमे में भी हड़कम्प मच गया और आलाधिकारियों ने सिपाही पर कार्रवाई के निर्देश दिये है। 
अनवरगंज के कोपरगंज निवासी अब्दुल्ला का चकरपुर मंडी में आढ़़त है। पीड़ित ने बताया कि उनकी घर के बाहर कार खड़ी थी। सोमवार देर रात नशे में धुत बादशाही नाका के सिपाही उनके कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद जब तक वह घर के बाहर निकलते वह सिपाही जीप समेत मौके से भाग निकला। मंगलवार सुबह सिपाही के नशे में धुत का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। आलाधिकारियों के सख्त रूख अपनाते हुए सिपाही पर कार्रवाई के निर्देश दिये है। अनवरगंज थानाप्रभारी ने बताया कि मामले की उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है अगर पीड़ित पक्ष से कोई तहरीर मिलती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular