Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : खजनी पुलिस ने डुगडुगी बजाकर पूर्व पार्षद के मकान...

UP News : खजनी पुलिस ने डुगडुगी बजाकर पूर्व पार्षद के मकान पर चस्पा किया कुर्की की नोटिस

गोरखपुर (हि.स.)। खजनी पुलिस ने सोमवार को पूर्व पार्षद रविंद्र निषाद के मकान पर डुगडुगी बजाकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। राजघाट थाना क्षेत्र का यह पूर्व पार्षद हत्या के प्रयास समेत अन्य कई संगीन मामलों में फरार चल रहा है।

इस दौरान पुलिस ने ऐलानिया कुर्की नोटिस चस्पा किया। इसके तहत स्थानीय लोगों को इसके आपराधिक इतिहास को भी बताया गया। बता दें कि ऐलानिया नोटिस चस्पा की कार्रवाई एक तरह की सामाजिक भर्त्सना भी है।

बता दें कि खजनी थाना क्षेत्र में एक महिला ने आरोपित पूर्व पार्षद रविंद्र निषाद पर जान से मारने समेत कई गम्भीर आरोप लगाया था और सम्बंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में खजनी पुलिस द्वारा पिछले कई महीनों से आरोपी की तलाश की जा रही है। बावजूद इसके वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वह फरार चल रहा है। अब खजनी पुलिस सोमवार को राजघाट थाना क्षेत्र में पूर्व पार्षद रविंद्र निषाद के घर पहुंची। सीआरपीसी की धारा 82 के तहत डुगडुगी बजाकर कुर्की की नोटिस चस्पा की। अगर 10 दिनों के भीतर वह खुद को न्यायालय में समर्पण नहीं करता है तो उसके घर की कुर्की कर दी जाएगी।

इस पूरी कार्रवाई को थानाध्यक्ष खजनी अजय कुमार मौर्या, सब इंस्पेक्टर बाकी यादव, अरविंद राय, कांस्टेबल शक्ति सिंह, कमल शुक्ला व महिला कांस्टेबल दीक्षा शुक्ला ने अंजाम दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular