नोएडा में 16 स्कूली बच्चों में कोरोना संक्रमण
प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में 16 बच्चों समेत 43 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि जिले में एक्टिव मामलों की संख्या अब 156 तक पहुंच गई है। पिछले एक सप्ताह में 25 प्रतिशत से अधिक नए मामले बच्चों में सामने आए हैं। गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना संक्रमण के 43 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 98,832 हो गई है। हालात को देखते हुए अभिभावक संघों ने स्कूलों को एक बार फिर बंद करने की मांग की है।
गौतमबुद्ध नगर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने कहा, “नए मामलों में 18 साल से कम उम्र के 16 बच्चे पॉजिटिव पाए गए। पिछले एक हफ्ते में 167 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 44 या 26.3 फीसदी बच्चों के मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग कार्यालय ने बताया कि बच्चों के संक्रमित होने की जानकारी किसी स्कूल से नहीं मिली, बल्कि अभिभावकों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नए मामलों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 98,832 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 156 है। संक्रमण से उबरे 10 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया पिछले सात दिन में 44 बच्चे संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार बच्चों में संक्रमण के मामले बढ़े हैं। सीएमओ ने कहा कि लोगों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। अगर सतर्कता बरती जाए तो संक्रमण से बचा जा सकता है। इस बीच, जिले के निजी स्कूलों में बच्चों में संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद अभिभावक संघों ने राज्य सरकार, जिलाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग से स्कूलों को एक बार फिर बंद करने और ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने की मांग की है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
