Thursday, January 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : कोरोना से मृत व्यापारियों को मिले 10 लाख का...

UP News : कोरोना से मृत व्यापारियों को मिले 10 लाख का मुआवजा : बनवारी लाल कंछल

– जीएसटी देने वाले व्यापारियों को दी जाए 40 हजार पेंशन

झांसी (हि.स.)। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने व्यापार हित में कुछ मांगों को सरकार के सामने रखते हुए कहा कि कोरोना काल में काल के गाल में समाए व्यापारियों को सरकार को 10 लाख का मुआवजा देना चाहिए। साथ ही जो व्यापारी जीएसटी जमा कर रहा है उसे सरकार को पेंशन के रुप में जीएसटी कर्मचारी के समान ही 40 हजार रुपये पेंशन देना चाहिए। यह जानकारी पत्रकारों को एक स्थानीय कार्यक्रम स्थल पर दी। वह यहां जिले की नई कार्यकारिणी का गठन करने आए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब साढ़े तीन हजार व्यापारी कालकलवित हो गए। उनके परिजन को सरकार को 10 लाख का मुआवजा देना चाहिए। व्यापारियों का 10 लाख का स्वास्थ बीमा भी कराया जाए। साप्ताहिक बंदी जो शनिवार व रविवार की हो रही है। उसे बंद करते हुए केवल रविवार को ही साप्ताहिक बंदी रखा जाए। ताकि लाॅकडाउन में बर्बाद हुए व्यापारियों का और ज्यादा अहित न हो।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि एक देश में एक ही टैक्स होगा। इसके बावजूद भी मंडी टैक्स अलग-अलग है। इसे पूरे देश के लिए एक कर दिया जाए। लाॅकडाउन में दुकानें बंद होने के बाद भी धड़ाधड़ बिल आ रहा है। उसे माफ किया जाए। साथ ही दुकानों का किराया भी दो महीने का माफ कराते हुए लोन पर ब्याज माफी की जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को प्रधानमंत्री ने पूर्व घोषणा के अनुसार 03 हजार रुपये प्रति माह पेंशन का प्राविधान किया है। अब इसे बढ़ाकर जीएसटी जमा करने वाले व्यापारियों के लिए 40 हजार किया जाए। इन मांगों का ज्ञापन वह केन्द्रीय वित्त मंत्री,अनुराग ठाकुर समेत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी को भी देंगे। 
जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणाजिले की नई कार्यकारिणी का गठन कर उसकी घोषणा भी की गई। इसमें धर्मेंद्र भदौरिया को जिलाध्यक्ष, राकेश प्रजापति को जिला महामंत्री एवं संजीव अग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही विष्णु हरि जालान को प्रांतीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। दवा व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, रक्षा व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं संतोष अग्रवाल को मानिक चौक व्यापार मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में पंकज सिरोठिया, संजीव पाठक, दीपक स्वामी, राकेश साहू,राजेश साहू, संतोष अग्रवाल, शिवकुमार राय, संजीव यादव, राम बाबू, भगत सिंह, महेश राय, प्रहलाद यादव, राजू कनोडिया, लाला अग्रवाल, विनोद साहू, नीरज सोनी, अजय मिश्रा, अनिल सोनी, राजेंद्र अग्रवाल उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular