Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : कोरोना के वैक्सिनेशन के बाद यूपी में आएगी रोजगार...

UP News : कोरोना के वैक्सिनेशन के बाद यूपी में आएगी रोजगार की बाढ़-दारा सिंह चौहान

बाराबंकी (हि.स.)। नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने बाराबंकी पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने कोविड के ख़ात्मे के बाद प्रदेश में वृहद स्तर पर रोजगार दिए जाने की घोषणा की।
प्रभारी मंत्री ने किसानों के आंदोलन पर कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के लिए वचनबद्ध है और उनके कल्याण के लिए ही जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। जिले में हरे पेड़ों की कटान पर कड़ी कार्रवाई की बात करते हुए कहा कि हम हरियाली बढ़ाने के लिए प्रयासरत है और इसे उजाड़ने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। हम हरियाली को लाने के लिए हर साल रिकार्ड स्थापित कर रहे है और हरियाली को समाप्त होते देख नहीं सकते है। 
वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भी मंच से और प्रधानमंत्री ने भी अपने सम्बोधन में कोविड के वैक्सिनेशन के बाद युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार दिए जाने की बात दोहराई है। 69 हजार शिक्षकों की भर्ती करके हमें तीन लाख नौकरियों के लक्ष्य को पार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular