Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में रिकॉर्ड 37238 नए...

UP News : कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में रिकॉर्ड 37238 नए मामले, 199 की मौत

कोरोना का कोहराम पूरे यूपी में मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक 196 और मरीजों की मौत हो गई। कोविड-19 के रिकार्ड 37,238 नये मामले भी सामने आये। राज्‍य में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा दस लाख पार कर गया है। 

अपर मुख्‍य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि राज्‍य में इस समय कुल 2,73,653 मरीज इलाज करा रहे हैं। इनमें से दो लाख 18 हजार मरीज घर पर आइसोलेट हैं। बाकी निजी तथा सरकारी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 196 और संक्रमितों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 10,737 हो गई है।

उन्होंने कहा कि हर अस्पताल में वातावरण से ऑक्सीजन बनाने की योजना पर कार्य चल रहा है और 31 ऐसे अस्पतालों के लिए शासन से आदेश जारी किये जा चुके हैं जहां अगले 15 से 20 दिनों में वातावरण की हवा से ऑक्सीजन बनाने के प्‍लांट लग जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मरीजों के लिए 1500 ऑक्सीजन संयंत्र का भी आदेश दिया गया है।

आज से वीकेंड लॉकडाउन
सहगल ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान शनिवार और रविवार को साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन और सर्विलांस का अभियान चलाया जाएगा। शनिवार को टीकाकरण का कार्य भी किया जाएगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular