बस्ती (हि.स.)। जिले के कोतवाली थाना परिसर में रविवार को जहरीला कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया कोतवाली में मौजूद सभी पुलिसकर्मी परिसर को छोड़कर बाहर आ गए।
घटना उस समय हुई जब कोतवाली में आए फरियादी ने देखा कि एक सांप बहुत तेजी से परिसर में खड़ी गाड़ियों से निकलकर तेजी से कार्यालय की तरफ आ रहा है। उसके शोर मचाने पर लोगों ने जब देखा तो सभी के होश फाख्ता हो गए और अनहोनी की आशंका से बचते हुए सभी परिसर छोड़कर बाहर आ गए। वहीं इसकी सूचना वन महकमे को दी गई। कुछ देर बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने जहरीले कोबरा सांप को कब्जे में करते हुए ले जाकर जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया।
