Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

UP News : केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

मेरठ(हि.स.)। खरखौदा थाना क्षेत्र के नरहैड़ा गांव में मंगलवार को एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इससे फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का सामान जल गया। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का शुरू किया।
हापुड़ रोड स्थित नरहैड़ा गांव में पारस केमिकल फैक्ट्री में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग की लपटें बहुत भयंकर थी। फैक्ट्री में आग लगते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। आग बढ़ती देखकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। 
फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया। आग की भयावहता से लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। खरखौदा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और फैक्ट्री के आसपास इकट्ठा लोगों को दूर हटाया। 
नरहैड़ा के ग्राम प्रधान कौशल भड़ाना का कहना है कि फैक्ट्री मालिक को भी सूचना दे दी गई है। आग के कारण हाईवे पर भी वाहनों को रोक दिया गया। दोपहर बाद तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular