Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : केंद्र सरकार को कृषि कानून वापस लेने होंगे: नरेश...

UP News : केंद्र सरकार को कृषि कानून वापस लेने होंगे: नरेश टिकैत

बागपत (हि.स.)। दोघट थाना क्षेत्र के मौजिजाबाद नांगल गांव में गुरुवार को दिवंगत किसान गलतान सिंह की तेहरवीं पर शोक सभा का आयोजन किया गया। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे, धरना चलता रहेगा।
कृषि कानून के विरोध में गाजियाबाद के यूपी गेट पर चल रहे धरने में शामिल मौजिजाबाद नांगल निवासी किसान गलतान सिंह की एक जनवरी को मौत हो गयी थी। गुरुवार को गलतान सिंह की तेरहवीं पर शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत, देशखाप चैधरी सुरेंद्र सिंह, चैहान खाप चैधरी विवेक चैहान, रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर गठिना, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, बसंत तोमर, नीरज पंडित, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चैधरी रामकुमार सिंह आदि पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। शोक सभा मे वक्ताओं ने कहा कि कृषि कानून के विरोध में चल रहे धरने में किसान गलतान सिंह समेत 70 किसान शहीद हो चुके है, लेकिन सरकार अपनी हठधर्मिता के कारण जबरन किसानों पर काले कानूनों को थोपने पर अड़ी है। किसान किसी भी कीमत पर कृषि कानून वापिस होने तक वहां से नहीं हटेंगे। इसके लिए चाहे कितनी ही कुर्बानियां क्यों न देनी पड़े। किसानों ने एक स्वर में कहा कि धरने पर अब दिन प्रतिदिन संख्या बढ़ती ही जाएगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular