Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : केंद्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष व प्रभारी राधा...

UP News : केंद्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष व प्रभारी राधा मोहन लखनऊ दौरे पर आज

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष सोमवार को लखनऊ आ रहे हैं। उनके साथ यूपी प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह भी रहेंगे। दोनों का सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन के कार्यों की समीक्षा करेंगे।  
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव वर्ष 2022 मार्च से पहले हो जाने हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व ने यूपी पर ध्यान केंद्रित कर दिया है। हाल के दिनों में सियासी चर्चाओं के बीच उनके दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठन द्वारा बीते दिनों चलाए गए अभियानों जैसे सेवा ही संगठन आदि की समीक्षा करेंगे। साथ ही जानेंगे कि यह अभियान कहां तक सफल हुए और आम जनमानस में क्या संदेश गया। इसी के साथ दोनों वरिष्ठ नेता संगठन को आगे के अभियानों की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।

दोनों नेताओं का दौरा केंद्र की मोदी सरकार के सात साल पूरे होने के वक्त है। ऐसे में इस दौरान पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर भी मंथन होगा। वहीं विधानसभा चुनावों के संबंध में पदाधिकारियों की राय भी लेंगे। वहीं हाल के दिनों में मुख्यमंत्री के साथ हुई कोर कमेटी की बैठक में लिए गए फैसलों पर भी मंथन होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular