बागपत (हि.स.)। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा पर कृषि मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान किसानों को नई तकनीक की जानकारी दी गई और महिला किसानों को सम्मानित किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा पर आयोजित कृषि मेले व सेमिनार का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा ने किया। ब्लाॅक प्रमुख ने कहा कि उद्यान विभाग के सहयोग से किसान सब्जी व फलों की खेती करें। इसमें उन्हें बहुत लाभ होगा। सब्जी की खेती कम समय में होती है। इसमें लागत कम व मुनाफा अधिक होता है। साथ ही फलों से भी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। उप कृषि निदेशक प्रशान्त कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा सब्जी व फलों की बागवानी के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। किसानों द्वारा बीज खरीदने पर उद्यान विभाग द्वारा सब्सिडी दी जाती है। फसलों के लिए खाद आदि का सहयोग भी किया जाता है। जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण ने कहा कि महिलाएं फल व सब्जियों की खेती आसानी से कर सकती है। इसके लिए उन्हें ज्यादा लागत भी नही लगानी पड़ेगी। जिला कृषि अधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि गन्ने की फसल के साथ किसान सब्जियों की सहफसली खेती कर सकता है। सहफसली खेती से उसे दोगुना लाभ होता है। गन्ने में प्याज आदि की फसल लगाने से उसमें कीड़ा भी कम लगता है। कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. गजेंद्र पाल ने कहा कि महिला किसान नर्सरी के माध्यम से एक नए रोजगार की शुरुवात कर सकती है। इससे उन्हें कम भूमि पर अधिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कृषक गोष्ठी व सेमिनार में खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला किसानों को सम्मानित किया गया। मंच संचालन डॉ. संदीप चैधरी ने किया। इस अवसर पर डॉ. सरिता जोशी, डॉ. अमित चैधरी आदि मौजूद थे।
Submitted By: Edited By: Dr. Kuldeep Tyagi
UP News : कृषि विज्ञान केंद्र पर किया महिला किसानों को सम्मानित
RELATED ARTICLES
