Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : कृषि कानून के विरोध व किसानों के समर्थन में...

UP News : कृषि कानून के विरोध व किसानों के समर्थन में चलेगा ब्लॉक स्तर पर जागरण अभियान – राकेश सचान

फतेहपुर(हि.स.)। नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए पूर्व सांसद व कांग्रेस प्रदेश महासचिव राकेश सचान ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है। तीनों कृषि कानून वापस लेना चाहिए। फतेहपुर जनपद के प्रत्येक धान केंद्रों में धांधली की गई है। केवल बिचौलियों दलालों का धान खरीदा गया है। किसानों का धान नहीं तौला गया है। वह बुधवार को जिला पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि किसानों के समर्थन में पूरे प्रदेश में कांग्रेस जनजागरण अभियान चला रही है। यह अभियान 12 फरवरी से 23 फरवरी तक उत्तर प्रदेश के प्रत्येक तहसील से लेकर ब्लॉक स्तर तक चलाया जाएगा।
श्री सचान ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 27 जनपदों में यह अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। कानून के विरोध में और किसानों के समर्थन में सभाएं हो रही हैं।
उन्होंने बताया कि वे स्वयं स्वयं फर्रुखाबाद, कन्नौज, शाहजहांपुर सहित कई जनपदों में कृषि कानून के विरोध में और किसानों के समर्थन बांदा जनपद के बबेरू शहर में आयोजित किसान सभा को संबोधित करने वाले हैं। 
 

RELATED ARTICLES

Most Popular