Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : कृषि कानून के विरोध में आगरा के ग्रामीण इलाकों...

UP News : कृषि कानून के विरोध में आगरा के ग्रामीण इलाकों में हो रहीं किसान पंचायतें

– आंदोलन में हारे तो नहीं दे पाएंगे आने वाली पीढ़ी को जवाब

आगरा (हि.स.)। आगरा के ग्रामीण इलाकों में कृषि कानून के विरोध में जमकर पंचायतें आयोजित हो रही हैं। किसान नेता लगातार गांव-गांव जाकर पंचायत कर रहे हैं। किरावली तहसील के गांव सौनिगा में शुक्रवार को किसान पंचायत का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में किसान एकत्रित हुए। पंचायत में उपस्थित किसानों से नेताओं ने किसान नेता राकेश टिकैत व संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया। 
पंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता अमरपाल सिंह ने कहा कि किसान दिल्ली की सीमाओं पर शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार उसे अहिंसक साबित करने में लगी है। किसाना गांधीवादी तरीके से काले कानूनों के खिलाफ जंग जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के एकत्र होने से कानून को वापस कराने में सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि यदि इस आंदोलन में हार गए तो आने वाली पीढ़ी को जवाब नहीं दे पाएंगे। किसान उद्योगपतियों के गुलाम बनकर रह जाएंगे। वहीं, जिला स्तर पर प्रदर्शन करने व दिल्ली चलने की भी अपील की। इस दौरान श्याम सिंह चाहर, चैधरी रामवीर सिंह, सौरभ सिंह, चंद्रभान पाराशर, विशंभर, दिगम्बर सिह, निरंजन सिंह, मोहन सिंह, रमेश, नेत्रपाल, सुंदर सिंह, प्रताप सिंह, नेम सिंह मोहन सिंह लाखन सिंह यशपाल सिंह, सोमबीर यादव, मुकेश पाठक, रविंद्र सिंह, धर्मा फौजदार, मेहताब सिंह चैहान सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular