Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News :कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन को रालोद का समर्थन

UP News :कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन को रालोद का समर्थन

बागपत (हि.स.)। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन को राष्ट्रीय लोकदल ने भी अपना समर्थन दे दिया है। इसके लिए रविवार को रालोद कार्यकर्ता बागपत से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
बड़ौत में शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब और हरियाणा के किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन का रालोद समर्थन करता है। उन्होंने किसानों के साथ पुलिस द्वारा किए जा रहे अत्याचार की कड़ी निंदा की। उन्होंनेने कहा कि किसानों द्वारा किया जा रहा कृषि कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन सही है। सरकार के कृषि कानून किसानों के विरोधी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अजित सिंह के निर्देश पर रालोद के कार्यकर्ता हरियाणा और पंजाब के किसानों को समर्थन करते हैं। रविवार को कार्यकर्ताओं का पहला जत्था किसानों के आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होगा। इस दौरान पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक डाक्टर अजय तोमर, विश्वास चैधरी, राम कुमार चेयरमैन, एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular